Welcome to Sabu Trade's Website Sachasabu.com
by: Anjali Gehlot city: Indore in Alpahar little millets - (भागार )

Jhatpat Falahari Mordhan

43 / 60
Rating
Cooking Time: 26-30 minutes Ready In: 26-30 minutes
INGREDIENTS
  • अल्पाहार मोरधन - 1 कप 

  • पानी - 3 कप

  • तेल - 1 टेबल स्पून

  • जीरा - आधी छोटी चम्मच

  • लाल मिर्च -  आधी छोटी चम्मच

  • टमाटर - 1 छोटा ( बारीक कटा हुआ)

  • हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटी हुआ)

  • सेंधा नमक - स्वादानुसार

  • हरा धनिया - 1 चम्मच ( बारीक कटा हुआ)

  • निम्बू - आधा

Procedure:

 मोरधन को साफ कीजिये, धोइये, २ मिनिट के लिये पानी में भिगो दीजिये. उसी दौरान ।

एक कुकर लेंगे और आँच पर रखेंगे । 1 चम्मच तेल डालेंगे । तेल गरम होने पर ज़िरा और हरी मिर्च डालेंगे ,अच्छे से चलाने के बाद कटे हुए टमाटर डाल देंगे भुनेंगे फिर हम लाल मिर्च डालेंगे , 1 कप अल्पाहार मोरधन डालेंगे और 3कप पानी इसके पश्चात् सेंधा नमक डालेगे । और कुकर बंद करके मध्यम आँच पर 1 सिटी आने देंगे । सिटी आने के बाद आँच बंद करे , और गर्मागरम दही या पापड़ के साथ सर्व करे हमारा झटपट फलाहारी मोरधन तैयार है जोकि बहुत ज़्यादा ही स्वादिष्ट हैं !

Notes:

झटपट फलाहारी मोरधन  जैसा की नाम से ही प्रतीत होता है जल्दी बनकर तैयार होना झटपट फलाहारी मोरधन बनने में मात्र 15 मिनिट लगते है 

यह हमने सदस्यों के लिये बनाया है !

                       •~मेरे शब्द~•

मैं अंजलि गेहलोद  कुकिंग में रुचि रखती हुँ ! अक्सर हम देखते हैव्रत के लिए फलाहारी डिश बनाने मैं समय बहुत लगता है उसी को ध्यान मे रखते हुए आज मैंने झटपट फलाहारी मोरधन बनाया है जो जल्दी तो बनता ही है साथ ही साथ बहुत ज़्यादा स्वादिष्ट भी हैं !

              मेरी इस रेसिपी को मैं आप के साथ बाट रही हु यह मेरा सौभाग्य है धन्यवाद !

Files:






Signature: