Welcome to Sabu Trade's Website Sachasabu.com

Recipe Contest Terms – Hindi

SABU TRADE PRIVATE LIMITED

114 NARASIMMAN ROAD, SHEVAPET, SALEM 636002
TAMILNADU, INDIA.
Email: sabutrade@sabuindia.com


सच्चासाबु, अल्पाहार, चक्र व शिवज्योति ब्राँड में श्रेष्ठ उत्पादनों के निर्माता-पैकेजर


व्यंजन प्रतियोगिता 2017

प्रथम पुरस्कार

माइक्रोवेव ओवॅन

(1)

द्वितीय पुरस्कार

एयर फ्रायर

(2)

तृतीय पुरस्कार

कन्वेक्शन स्टोवe

(3)

और प्रत्येक मौलिक विशिष्ट प्रविष्टि को मिलेगा – एक साबु उत्पादनों का उपहार पिटारा

प्रविष्टियाँ भेजने की अवधि : 1 फरवरी 2017 से 31 मार्च 2017 तक ।
नतीजों की घोषणा 15 अप्रैल 2017 को की जायेगी ।

प्रतियोगिता के नियम:

  1. सिर्फ हिन्दी या इंग्लिश में लिखी गइ मौलिक व्यंजन विधि ही स्वीकार्य होगी.
  2. शत-प्रतिशत शाकाहारी व्यंजन विधि ही स्वीकार्य होगी.
  3. व्यंजन विधि की कोइ एक या ज्यादा जैसे (अ) सच्चासाबु साबुदाना (ब) सच्चासाबु साबु-पापड़ (स) अल्पाहार भगर – मोरधन (द) अल्पाहार हल्दी पाउड़र या (इ) अल्पाहार खोपरा बूरा ,के सच्चासाबु या अल्पाहार श्रेणी के उत्पादन में से कोइ एक या एक से ज्यादा प्रमुख घटक (सामग्री) होने चाहिये ।
  4. व्यंजन विधि प्रविष्टि में सभी घटक सामग्रीयों की सूची उनके सही तौल वजन के साथ और क्रमश: लगने वाले समय के साथ व्यंजन बनाने की पूरी विधि उल्लिखित होनी चाहिये
  5. कोइ भी व्यक्ति कितनी भी प्रविष्टियाँ भेज सकता है । प्रत्येक प्रविष्टी के साथ के सच्चासाबु या अल्पाहार का खाली पैकेट और प्रतियोगी द्वारा सही किया गया, नीचे दिये गये प्रारूप में स्वत्व-त्याग (Disclaimer) फार्म संलग्न करना अनिवार्य है ।
  6. प्रत्येक प्रविष्टि में व्यंजन का एक आकर्षक विशिष्ट नाम हो तथा A4 आकार के सफेद कागज पर बायीं ओर कम से कम 1 इँच (25 मि.मी.) का हासिया छोड़ कर स्पष्ट हस्तलिखित या टाइप किया हुआ होना चाहिये । तैयार व्यंजन का फोटो संलग्न होने पर अतिरिक्त प्रमुखता दी जायेगी ।
  7. उत्पादन की क्वालिटी के विषय में आपके द्वारा लिख कर भेजे गये कुछ शब्द हमारी प्रेरणा बनेंगे एवं हम आपके आभारी होंगे ।
  8. सभी मौलिक विशिष्ट प्रविष्टीयों को उत्पादनों के एक उपहार पिटारा से पुरस्कृत किया जायेगा ।
  9. प्रतियोगीयों की पुरस्कृत प्रविष्टीयाँ आगामी व्यंजन पुस्तिका के नये संस्करण में उनके नाम, पते के साथ प्रकाशित की जायेगी ।
  10. सभी प्रविष्टीयां साबु-ट्रेड के उपरोक्त पते पर शुक्रवार,31 मार्च 2017 तक पहुँच जानी चाहिये । 31 मार्च 2017 के बाद पहुँची प्रविष्टी प्रतियोगिता में शामिल नहीं की जायेंगी । प्रतियोगिता से सम्बन्धित सभी विषयों पर साबु-ट्रेड कम्पनी का निर्णय अन्तिम व सर्वमान्य होगा । किसी भी विवाद की स्थिति में सेलम (तमिलनाडु) न्यायालय ही न्याय-क्षेत्र माना जायेगा ।
  11. आप तीन प्रकार से अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं, जैसे (1) साबु ट्रेड के उपर छपे पते पर डाक या कोरियर द्वारा ,(2)इ-मेल से recipes@sachasabu.com पर, या (3) सीधा http://contest.sachasabu.com वेबसाइट पर Contest विभाग में जाकर आनलाइन सबमिट कर सकते हैं ।
  12. अखिल भारत से 6 जजों की टोली (दिल्ली, मुम्बई, कोलकत्ता व सेलम से) निर्णय करेगी व प्रत्येक व्यंजन विधी को 1 से 10 तक निम्न तीन विशेषताओं पर अंक दिए जायेंगे (पहला) सामग्री ‌व विधी की सरलता (दूसरा) स्वाद व प्रस्तुती करन और (तीसरा) पाक विधी के फोटो या विडियो संलग्न । सभी माननीय जज अपने व्यक्तिगत निर्णय साबु ट्रेड के बोर्ड को 7 अप्रेल तक प्रेषित कर देंगे । बराबरी की स्थिति में, बोर्ड सबसे प्रतिस्पधार्तक प्रविष्टि को अतिरिक्त अंक प्रदान कर 15 अप्रेल 2017 को वेबसाईट पर घोषित कर देगा एवं प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार जीतने व‌ालों को फोन तथा ईमेल द्वारा भी सूचित किया जायगा (यदि फोन/मोबाईल नम्बर और ईमेल पता दिया गया हो तो ) अन्यथा पत्र द्वारा उन्हे सूचित किया जायगा ।
  13. प्रतियोगी अपनी प्रेषित व्यंजन विधि का कहीं अन्य प्रतिनिधित्व या प्रचार-प्रसार नहीं करेंगे ।
  14. प्रतियोगी द्वारा यह स्वीकार किया जाता है कि माननीय जजों द्वारा किया गया निर्णय अंतिम तथा सर्वमान्य होगा तथा इसे किसी भी अन्य फोरम/न्यायालय में वाद-प्रतिवाद नहीं किया जायेगा ।
  15. माननीय जजों की मीटिंग तथा निर्णय की विधि गुप्त रहेगी एवं प्रतियोगी इस विषय में कोइ प्रश्न नहीं पूछेगा ।
  16. प्रतियोगी यह स्वीकार करता है कि किसी भी विवाद की स्थिति में न्याय-क्षेत्र सेलम के न्यायालय ही होंगे ।
  17. किसी भी पुरस्कार की साइज या क्वालिटी के विषय में समझौता नहीं होगा । माननीय न्यायाधीशों का निर्णय अन्तिम व स्वीकार्य होगा । हालांकि, साबु ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड पुरस्कारों विशेषकर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार स्थापित नामी कम्पनी के ही वितरित करेगी, फिर भी उस उत्पादन के किसी दोष, वारन्टी या क्वालिटी के लिये पुरस्कृत व्यक्ति को सीधे उसके उत्पादक से ही सम्पर्क करना होगा, साबु ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड इसके लिये जिम्मेदार नहीं है ।