Falahari Dosa

स्वादिष्ट फलाहारी डोसा के लिए मिश्रण
सच्चासाबु साबूदाना - 1/4 कटोरी
अल्पाहार मोरधन - 1 कटोरी
हरा धनिया ( बारीक कटा हुआ) - 1 चम्मच
ज़िरा -1 छोटा चम्मच
सेंधा नमक - स्वादानुसार
•स्वादिष्ट फलाहारी डोसा के लिये मसाला
आलू - 2 बड़े आलु , (उबले हुए )
तेल - 2 टेबल स्पून
मुंगफली दाने - 50 गाृम
ज़िरा - 1 छोटी चम्मच
हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 6-8 (बारीक कतर लीजिये)
सेंधा नमक - स्वादानुसार
हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
2 काजु , 2 बादाम , 2 पिस्ता
निम्बू - 1/2 निम्बू का रस
•स्वादिष्ट फलाहारी डोसा घोल बनाने की विधि
साबूदाना और अल्पाहार मोरधन को अलग - अलग 2-3 घंटे के लिए भिगो दिजीए !
भिगे हुए साबूदाना और मोरधन को पानी से निकाल लिजिये । और दोनों सामान को पिस कर एकदम बारिक पेस्ट बना लिजिये, एवं एक गिलास पानी डाल दिजीए । ( इसका वेटर रवा डोसा के वेटर की तरह होना चाहिए ) अब इस घोल में हम नमक , ज़िरा और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालेंगे और अच्छे से धोलेगे फिर यह मिश्रण डोसा बनाने के लिए तैयार है !
• स्वादिष्ट फलाहारी डोसा के लिये मसाला तैयार बनाने की विधि
एक कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालिए गरम होने पर इसमें ज़िरा डालेंगे। फिर उसमें हरी मिर्च डालेगे , पिसे हुए मुंगफली के दाने डाले और साथ ही साथ काजु , बादाम , पिसता भी डालिए। अब इसे अच्छे से मिलाइए , इसके बाद इसमें उबले और मैश किए हुए आलु डालिए और अच्छे से चलाइए अब इसमें 1/2 चम्मच हल्दी , 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च , स्वादानुसार सेंधा नमक डालिए अच्छे से चलाइए आँच बंद किजीए। इस तरह डोसे के लिए मसाला तैयार है !
• स्वादिष्ट फलाहारी डोसा बनाने कि विधि
मिश्रण को चम्मच से चलाइए , गाढ़ा लग रहा है तो आधा से एक गिलास पानी डालिए!
अब नान स्टिक तवा ले और तेज़ आँच पर अच्छी तरह गरम होने दे फिर तवे पर पानी के छिटे लगाइए , फिर तवे को किचन टॉवेल से अच्छी तरह पोंछ ले।
अब हम कलछी की मदद से तवे पर घोल डालेंगे । फिर आँच कम कर देंगे । एेसा करने से डोसा क्रिस्पी बनेगा। अब हल्का सा तेल चारों और डालेंगे , मिडियम और तेज़ आँच पर डोसा सेकेंगे । सतह सुनहरी सिकी हुई दिखाई दे तब उसमें 1 या 2 चम्मच आलु मसाला डोसा के उपर रखकर फैलाये कलछी की मदद से डोसा किनारे से उठाये और प्लेट में रखिये । इस तरह स्वादिष्ट फलाहारी डोसाबनकर तैयार है !
डोसा तवे पर डालने से पहले किचन टॉवेल से जरुर साफ़ करे ।
- यदि आप चाहे तो डोसा दोनों ओर से सेक सकते है ।
- यदि आप उपवास में हल्दी नहीं खाते है तो हल्दी ना डाले।
-डोसा पलटने से पहले हम देखेंगे निचली परत सुनहरी हुई है या नहीं , सुनहरा होने पर ही डोसा पलटे ।
-स्वादिष्ट फलाहारी डोसा सेकने में 3-4 मिनट लगेंगे ।
- 10 से 12 डोसा हमारे बनकर तैयार होगे !
• मेरे शब्द -
मैं अंजलि गेहलोद कुकिंग ने बहुत रुचि रखती हु ।
मैंने जब सामाचार पत्र में अल्पाहार व्यंजन प्रतियोगीता का विज्ञापन पढ़ा मैने उसी समय भाग लेने का विचार किया । मैंने सच्चासाबु साबूदाना और अल्पाहार मोरधन ख़रीदा । मैंने टेस्ट करने के लिए सबसे पहले साबूदाना का फरीयाली खिचड़ी बनाई जोकि सिर्फ़ 1 घंटे के लिए ही भिगोया था । 1 घंटे में ही साबूदाना अच्छी तरह फ़ुलकर तैयार था । साबूदाना खिचड़ी स्वादिष्ट तो बनी ही थी साथ ही साथ साबूदाना के दाने भी अच्छी तरह फुले थे ओर बनाने पर आपस मे चिपके भी नहीं और साबुदाना बहुत ही अच्छी तरह खिला हुआ बना । मैं सच्चासाबु और अल्पाहार के प्रॉडक्ट के साथ ख़ुश हु । धन्यवाद !
